IndvsWI: भारत ने वेस्ट इंडीज को 93 रनों से हराया, बनाई 2-0 से बढ़त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 93 रनों से जोरदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में वेस्ट इंडिज से 2-0 से आगे हो गई है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत ने खराब शुरुआत की। महज 34 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद बेहद धीमा खेल रही टीम इंडिया को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उबारा। धोनी(78) ने आखिरी के ओवरों में जोरदार खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 251 रनों तक पहुंचाया।
धोनी के अलावा रहाणे ने 72 रनों का योगदान दिया। इस तरह से टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसका पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही उमेश यादव ने जोरदार झटका दिया। उमेश यादव ने एविन लेविस को 2 रनों के निजी योग पर क्लीन बोल्ड करके पहला झटका दिया। खबर अपडेट करने के समय तक वेस्टइंडीज ने 7 ओवरों में एक विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। साई होप 10 रन बनाकर नाबाद हैं, तो उनके भाई काइल होप 7रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी उतरी भारतीय टीम ने बेहद खराब और धीमी शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 11 रनों के स्कोर पर ही शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। शिखर धवन महज 2 रन बनाकर कमिंस का शिकार हो गए। उन्हें रस्टन चेज ने थर्ड मैन पर कैच पकड़ा। शिखर धवन के अलावा कप्तान विराट कोहली भी पवैलियन लौट गए। विराट कोहली 22 गेदों में दो चौकों की मदद से महज 11 रन बनाकर पवैलियन लौटे। उनका कैच काइल होप ने गली में लपका। विराट कोहली, वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर के शिकार बने।
कोहली और धवन के आउट होने के बाद सलामी बल्लेबाज आंजिक्य रहाणे और युवराज सिंह ने बेहद संभलकर बल्लेबाजी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। युवराज सिंह 100 रनों के कुल योग पर 39 रन बनाकर आउट हुए। युवराज के बाद बल्लेबाजी करने आए धोनी ने पहले तो संभलकर बल्लेबाजी की, और फिर रहाणे के 42.2 ओवरों में 170 रनों के योगपर ईउट होने के बाद केदार जाधव के साथ तेजी से रन बटोरो। केदार जाधव ने 26 गेदों पर तेजी से 40 रन बनाए और टीम का स्कोर 261 रनों तक पहुंचाया।
मैच की शुरुआत में वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच एंटीगुआ के नॉर्थ सॉउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से वेस्टइंडीज के लिए काइल होप और केस्रिक विलियम्स अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर का आगाज कर रहे हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
भारत: आंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली(कप्तान), युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, रविचंद्रन आश्विन, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।
वेस्टइंडीज: काइल होप, साई होप(विकेटकीपर), जेसन मोहम्मद, एविन लेविस, रोमवन पॉवेल, रस्टन चेज, जैसन होल्डर(कप्तान), एश्ले नर्श, देवेंद्र विशू, केस्रिक विलियम्स और माइगुएल कमिंस।
भारत इस सिरीज का दूसरा मैच 105 रनों से जीतकर 1-0 से आगे है। इस सिरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।