{"_id":"6817414fe76e41c7cf016b25","slug":"india-tour-of-england-five-match-test-series-indian-team-combination-kuldeep-yadav-in-fray-expert-s-opinion-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए कुलदीप यादव का होगा चयन? इंग्लिश परिस्थितियों में निभा सकते हैं अहम भूमिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए कुलदीप यादव का होगा चयन? इंग्लिश परिस्थितियों में निभा सकते हैं अहम भूमिका
Sun, 04 May 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 04 May 2025 03:58 PM IST
सार
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जिससे भारत के लिए उनकी जगह किस स्पिनर का चयन करें यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड जाना है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज जून में शुरू होगी। इस सीरीज से ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले चक्र की शुरुआत करेगी। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं जिससे भारत के लिए उनकी जगह किस स्पिनर का चयन करे यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
कुलदीप पर रहेंगी नजरें
भारतीय टीम के अनुभवी कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव पर चयनकर्ताओं की नजरें होंगी। भारत के पूर्व चयनकर्ताओं और कोचों का भी मानना है कि कुलदीप इंग्लिश परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं और उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कुलदीप फिलहाल आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जडेजा होंगे पहली पसंद
पूर्व चयनकर्ताओं का मानना है कि रवींद्र जडेजा अपने बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पहली पसंद होंगे, लेकिन कुलदीप के टीम में शामिल होने से भारत का स्पिन विभाग और मजबूत हो जाएगा। राष्ट्रीय चयन समिति आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारत और ए टीम की घोषणा कर सकती है। प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाने वाली अन्य छह टीमों में शामिल लाल गेंद के विशेषज्ञ खिलाड़ी जल्दी इंग्लैंड के दौरे पर चले जाएंगे जैसा कि पहले भी होता रहा है।

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिया था संन्यास
ऑस्ट्रेलिया में वॉशिंगटन सुंदर ने पहली पसंद के स्पिनर के रूप में शुरुआत की थी, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा और अश्विन दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था, जबकि वॉशिंगटन तीन टेस्ट मैच में केवल तीन विकेट हासिल कर पाए थे।

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद, उनकी चयन समिति के सहयोगी देवांग गांधी और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और प्रसिद्ध कोच डब्ल्यूवी रमन सभी को लगता है कि कुलदीप के पास वह एक्स फैक्टर है जिसकी भारत को इंग्लैंड में जरूरत पड़ेगी। प्रसाद को भी लगता है कि वह वॉशिंगटन की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकते हैं। प्रसाद ने कहा, हालांकि आप अब भी वाशिंगटन को टीम में रख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आपको कुलदीप जैसे उचित मैच विजेता स्पिनर की जरूरत है। कुलदीप एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। इंग्लैंड में कई ऐसी जगह है जहां स्पिनर को मदद मिलती है और वहां की परिस्थितियों में कलाई का स्पिनर होने के कारण कुलदीप बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति के सदस्य गांधी को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के विपरीत इंग्लैंड की पिचों पर ज्यादा उछाल नहीं होगा और इसलिए कुलदीप की गेंदबाजी की शैली भारत की रणनीति के अनुरूप हो सकती है।