फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India to Host England in Feb 2021 After Australia Tour: BCCI President Sourav Ganguly

गांगुली ने कहा- टी-20 और 2023 में वन-डे विश्व कप की मेजबानी के लिए हम तैयार

Sat, 22 Aug 2020 01:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 22 Aug 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
India to Host England in Feb 2021 After Australia Tour: BCCI President Sourav Ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सभी राज्य संघों को आश्वस्त किया कि घरेलू क्रिकेट तभी शुरू होगा जब कोविड-19 महामारी के बीच हालात सुरक्षित होंगे। उन्होंने सत्र शुरू होने की तारीख नहीं बताई। सामान्य हालात में घरेलू सत्र अगस्त में शुरू होता है, लेकिन महामारी के कारण कैलेंडर गड़बड़ा गया है और गांगुली के गुरूवार को राज्य संघों को भेजे गए पत्र में स्पष्ट हो गया कि बोर्ड ने अभी तारीख तय नहीं की है। घरेलू सत्र के अब सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से शुरू होने की उम्मीद है, जो नवंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


गांगुली ने मान्यता प्राप्त सदस्य संघों के अध्यक्ष और सचिवों को पत्र में लिखा, ‘बीसीसीआई यह सुनिश्चित करने के पूरे प्रयास कर रहा है कि जैसे ही हालात ठीक हों, घरेलू क्रिकेट बहाल हो जाए। खिलाड़ियों के अलावा घरेलू क्रिकेट में शामिल होने वाले अन्य लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा बीसीसीआई के लिए सबसे अहम है और हम सभी पहलुओं पर लगातार नजर रखे हैं। ’
विज्ञापन


विश्व कप की मेजबानी को तैयार
उन्होंने कहा, ‘सभी सदस्यों को भविष्य में अगले कदमों के बारे में सूचित किया जाएगा और घरेलू क्रिकेट बहाल करने से पहले सुझाव लिए जाएंगे।’ गांगुली ने कहा कि बीसीसीआई को उम्मीद है कि कोविड-19 हालात अगले कुछ महीनों में सुधर जाएंगे और घरेलू क्रिकेट सुरक्षित माहौल में शुरू हो पाएगा। बीसीसीआई प्रमुख ने सदस्यों को भारत की भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की प्रतिबद्धताओं के बारे में भी जानकारी दी जिसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा और 2021 के शुरू में इंग्लैंड की मेजबानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अगले साल टी-20 विश्व कप और 2023 में वन-डे विश्व कप की मेजबानी को तैयार है। गांगुली ने कहा, ‘बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम अपनी एफटीपी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना जारी रखेगी। सीनियर भारतीय पुरूष टीम इस साल दिसंबर में होने वाली श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी और हम अगले साल फरवरी के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए देश में लौटेंगे। ’


उन्होंने कहा, ‘इसके बाद अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 होगी। ’उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 और 2023 में 50 ओवर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा। ’ पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि भारतीय महिला टीम के दौरे पर चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बारे में और कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed