{"_id":"5cad54bc-1ed8-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"india-tactics-are-terrible-says-michael-vaughan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिनर न खिलाना भारत की घटिया रणनीति: वान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पिनर न खिलाना भारत की घटिया रणनीति: वान
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ 30 अक्तूबर को मुंबई में होने वाले अभ्यास मैच के लिए भारत ‘ए’ टीम में स्टार स्पिनरों को शामिल नहीं किए जाने से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान और डेविड लॉयड बेहद नाराज हैं। वान ने इसे बीसीसीआई की घटिया रणनीति करार दिया है। उनका कहना है कि यह खेल भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन
बकौल वान, ‘अभ्यास मैच के लिए ‘ए’ टीम में भारत ने कोई स्पिनर शामिल नहीं किया है। यदि ऐसा है तो खेल का स्तर क्या हो गया है। यह बेहद घटिया रणनीति है। मुझे नहीं लगता है कि यह खेल भावना के अनुकूल है। आप अपनी टीम के क्षमता के अनुरूप स्पिनरों की मददगार पिच बनाए यही बहुत है। बहुत गलत बात है यह।
विज्ञापन
भारत की ये रणनीतियां खेल के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। यहां तो घरेलू हालात के फायदे लेने की एक नई परिभाषा ही गढ़ दी गई है। यह कहीं से भी खेल के हित में नहीं है। दूसरी टीमें भी निश्चित रूप से इसका अनुसरण करेंगी।’ एक अन्य पूर्व कप्तान डेविड लॉयड ने कहा, ‘अभ्यास मैच के लिए घोषित टीम में एक भी स्पिनर नहीं है। ऐसे फैसले को कहीं से भी स्तरीय नहीं कहा जा सकता है।’
विज्ञापन