Suryakumar Yadav: टी20 कप्तान सूर्यकुमार के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे, पोस्ट किया भावुक वीडियो
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच साल पूरे कर लिए हैं और उन्होंने अपने सफर के लिए आभार व्यक्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूर्यकुमार ने भारत के लिए डेब्यू करने से पहले घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपना दम दिखाया था। लेकिन जब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सूर्यकुमार ने 36.35 के औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक और 25 अर्धशतक हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में नॉटिंघम में बनाए 117 रन है।
5 years ago, a dream turned into reality. Wearing the India jersey is a feeling I can still never fully put into words 🇮🇳
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 14, 2026
Here’s to many more memories that we’re going to create, for team 🇮🇳 pic.twitter.com/qhis2f44tQ
सूर्यकुमार 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। 2024 विश्व कप के बाद गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बने और उन्होंने टी20 का अगला कप्तान सूर्यकुमार को बनाने में अहम भूमिका निभाई। उस वक्त सभी को लग रहा था कि रोहित शर्मा के बाद ये जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को मिलेगी, लेकिन टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया। कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 52 टी20 मैचों में भारत की कमान संभाली है जिसमें टीम ने 40 मैचों में जीत दर्ज की है और आठ मुकाबले गंवाए हैं।