फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India squad for ODI series against South Africa announced; Shikhar Dhawan; Shreyas Iyer

IND vs SA ODI: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, धवन कप्तान, श्रेयस उपकप्तान

Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Oct 2022 10:09 PM IST
सार

India Team for ODI Series Against South Africa: नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल समेत सीनियर खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया गया है।

विज्ञापन
India squad for ODI series against South Africa announced; Shikhar Dhawan; Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। शिखर धवन टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस की भी टीम में वापसी हुई है। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे।
विज्ञापन

 

रजत और मुकेश नया चेहरा, सैमसन भी टीम में

India squad for ODI series against South Africa announced; Shikhar Dhawan; Shreyas Iyer
संजू सैमसन और रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
रजत पाटीदार और मुकेश कुमार टीम में नया चेहरा हैं। इन्हें पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल समेत सीनियर खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप से पहले आराम दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुने गए संजू सैमसन को भी टीम में चुना गया है। सैमसन ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ वनडे सीरीज में हाल ही में इंडिया-ए की कप्तानी की थी। आखिरी मैच में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत और मुकेश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया

वनडे सीरीज के दौरान वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकती है। रजत पाटीदार ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और दुलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, मुकेश ने राजकोट में चल रहे ईरानी कप और इंडिया-ए से खेलते हुए न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ मुकेश ने वनडे में पांच विकेट भी झटके थे। वहीं, गेंदबाज मुकेश कुमार को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। 

From Gopalganj to Kolkata to India 'A': Pacer Mukesh Kumar's cricketing  journey | Sports News,The Indian Expressमुकेश कुमार

IPL 2022: Rajat Patidar's Family Wanted Him to Take Over Business, He Was  Least Interested
रजत पाटीदार
विज्ञापन

धवन और शुभमन करेंगे ओपनिंग

टीम में चुने गए गए ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर धवन और शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस, ईशान किशन, संजू सैमसन पर होगी। स्पिन की जिम्मेदारी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव पर होगी। शाहबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं। आईपीएल में शाहबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हैं।

छह अक्तूबर को होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

India squad for ODI series against South Africa announced; Shikhar Dhawan; Shreyas Iyer
शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, आवेश खान और मुकेश कुमार पर होगी। रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ को शुरुआती कुछ मैचों में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। छह अक्तूबर को लखनऊ में पहले वनडे मैच से सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले दोनों टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने हैं।

दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय हैं। ऐसे में उन्हें एक और सीरीज में टीम आजमाना चाह रही है, ताकि उनकी मैच प्रैक्टिस बनी रहे। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि कोरोना से रिकवर होने वाले मोहम्मद शमी को इस सीरीज में नहीं चुना गया है।

Deepak Chahar, IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, चोट की  वजह से बाहर हुए दीपक चाहर - Deepak chahar out of t20 series india vs sri  lanka
दीपक चाहर

ऐसे में सवाल उठता है कि जसप्रीत बुमराह अगर बाहर होते हैं तो क्या शमी को सीधे टीम में शामिल किया जाएगा या चाहर और सिराज में से कोई एक स्क्वॉड में जगह बना पाएगा? हालांकि, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और हेड कोच राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि बुमराह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज शेड्यूल
  • 6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
  • 9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
  • 11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed