WI Inning
164/3 (13.4 ov)
Sherfane Rutherford 6(2)*
Shai Hope 65 (36)
IND elected to bowl
{"_id":"5af1a0e94f1c1b9b098b8bb9","slug":"india-squad-for-england-and-ireland-t20i-series-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज: कप्तान कोहली की वापसी, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज: कप्तान कोहली की वापसी, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 08 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
विजयी टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट नहीं खेलने वाले कप्तान विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी हुई है जबकि केदार जाधव चोट की वजह से नहीं शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
टीम इंडिया पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। यह पहला मौका होगा जब आयरलैंड की जमीन पर फ्लडलाइट में मैच खेले जाएंगे।
इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लेगी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया, 3 जुलाई (ओल्ड ट्रेफोर्ड), 6 जुलाई (कार्डिफ) और 8 जुलाई को ब्रिस्टल में टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज और फिर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है जबकि टेस्ट टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), एमएस धोनी, शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।
विज्ञापन