{"_id":"6035287d8ebc3ee96731c739","slug":"india-south-africa-women-series-from-march-7-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर बाद देश में महिला क्रिकेट की वापसी, सात मार्च से इस स्टेडियम में भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
साल भर बाद देश में महिला क्रिकेट की वापसी, सात मार्च से इस स्टेडियम में भिड़ेंगी भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें
Tue, 23 Feb 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबले लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले पांच वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी इकाना स्टेडियम को सौंपी है। उन्होंने बताया कि दोनों टीमें 25 फरवरी को लखनऊ पहुंचेंगी। वन-डे सीरीज सात मार्च को शुरू होगी, जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 मार्च से होगी।
विज्ञापन