फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India skipper Virat Kohli other stars slated to take part in charity event during India-SL Test

कप्तान विराट कोहली समेत कई स्टार क्रिकेटर बड़े काम के लिए इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Fri, 22 Sep 2017 11:07 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 22 Sep 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
India skipper Virat Kohli other stars slated to take part in charity event during India-SL Test
टीम इंडिया - फोटो : The indian express

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस साल नवम्बर में कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब (सीसी एंड एफसी) की 225वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कैंसर पीड़ितों के लिए चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 18 नवम्बर को आयोजित होने वाले इस समारोह में कोहली के अलावा अन्य क्रिकेट स्टार भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस समारोह का आयोजन श्रीलंका और भारत के बीच नवम्बर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शाम को होगा। बता दें कि क्लब प्रेसिडेंट अरुण लाल भारत-आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच से पहले आयोजित सत्र के दौरान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने अपने चैरिटी समारोह के लिए कोहली से भी संपर्क किया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- गांगुली बोले, विराट कोहली को हमेशा इस अंदाज में खेलते देखना चाहता हूं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अरुण लाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'इस समारोह के लिए महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को भी आमंत्रण भेज दिया गया हैं।' बता दें कि इस समारोह में सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह  क्रिस श्रीकांत सहित और अन्य पूर्व खिलाड़ी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed