फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced

IND vs NZ Series: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान; वेंकटेश, आवेश और हर्षल नए चेहरे

Tue, 09 Nov 2021 08:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Nov 2021 08:09 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।

विज्ञापन
India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced
रोहित शर्मा ही भारत के नए टी-20 कप्तान होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वहीं, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट के लिए टीम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम
बल्लेबाज: 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
गेंदबाज: हर्षल पटेल, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. सिराज
 

India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced
बाएं से दाएं: हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान। - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या को किया गया बाहर
टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ी की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी।

ऋतुराज को मिला आईपीएल का इनाम
ऋतुराज आईपीएल के दूसरे फेज में शानदार फॉर्म में थे। वे आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैच में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे।

अश्विन जगह बचाने में कामयाब रहे
रविचंद्रन अश्विन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में टीम में दो विकेटकीपर रखे गए हैं। 

हर्षल और आवेश ने शानदार प्रदर्शन किया
हर्षल पटेल और आवेश खान को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। ये दोनों आईपीएल 2021 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हर्षल ने 15 मैच में 32 और आवेश 16 मैच में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकटेश हैं हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट
हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हार्दिक अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाकर फिटनेस पर काम करेंगे। वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है।

वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं। आईपीएल 2021 के 10 मैचों में उन्होंने 41.11 की औसत और 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.11 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके थे। 

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
17 नवंबर: पहला टी-20, जयपुर
19 नवंबर: दूसरा टी-20, रांची
21 नवंबर: तीसरा टी-20, कोलकाता
25 नवंबर: पहला टेस्ट, कानपुर
3 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, मुंबई

टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि विराट को पहले टेस्ट के लिए भी आराम दिया जाएगा और रोहित ही उस मैच में भी कप्तानी संभालेंगे। विराट दूसरे मैच में बतौर कप्तान टीम में लौटेंगे। दोनों टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ही उपकप्तानी करेंगे।
विज्ञापन

India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ की पहली सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी काम करती दिखेगी। रवि शास्त्री ने टी-20 विश्व कप के बाद हेड कोच का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आए हैं।

रोहित और द्रविड़ की जोड़ी अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम बनाने पर जोर दे सकते हैं। वहीं, टेस्ट में कोहली की वापसी के बाद द्रविड़ और कोहली की जोड़ी अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर ध्यान केंद्रित करेगी।

India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced
आईपीएल में उमरान सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेल रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ए टीम के लिए चुने गए उमरान मलिक
इसके साथ ही बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय-ए टीम की घोषणा भी कर दी है। भारत के सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक को इस टीम में चुना गया है। उमरान ने आईपीएल फेज-2 में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 153 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इंडिया-ए टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर तीन मैच खेलेगी। यह मैच चार दिवसीय होंगे। इसके बाद भारतीय टीम भी दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

भारत-ए टीम
प्रियांक पंचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेट कीपर), कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल और अरजान नागवसवाला।

इंडिया-ए का दक्षिण अफ्रीका दौरा
23 से 26 नवंबर: पहला मैच, ब्लोएमफोंटेन
29 नवंबर से 2 दिसंबर: दूसरा मैच, ब्लोएमफोंटेन
6 से 9 दिसंबर: तीसरा मैच, ब्लोएमफोंटेन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed