भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वन-डे और दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी।
INDvAUS: टी-20 में जान लगाएंगे ये 15 जांबाज, मयंक मार्कंडेय नया चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों में आराम दिए जाने के बाद नियमित कप्तान विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू पांच वन-डे और दो टी-20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
चयनकर्ताओं ने के एल राहुल को वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय टीम को टीम में जगह मिली है। मयंक टीम का नया चेहरा हैं। वहीं, टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी (विशाखापटनम) जबकि दूसरा मैच 27 फरवरी (बेंगलुरू) को खेला जाएगा।
टी-20 के लिए टीमः
India’s squad for T20I series against Australia: Virat (Capt), Rohit (vc), KL Rahul, Shikhar Dhawan, Rishabh Pant, Dinesh Karthik, MS Dhoni (WK), Hardik Pandya, Krunal Pandya, Vijay Shankar, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah, Umesh Yadav, Sidharth Kaul, Mayank Markande #INDvAUS
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, मयंक मार्कंडेय।