फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, धवन कप्तान, दीपक चाहर की वापसी, त्रिपाठी नया चेहरा

Sat, 30 Jul 2022 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Jul 2022 08:53 PM IST
सार

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को ही कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तेज गेंदबाजद दीपक चाहर की टीम इंडिया में वापसी हुई है। बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी टीम में नया चेहरा होंगे।

विज्ञापन
India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
शिखर धवन और राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को ही कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी हुई है। बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी टीम में नया चेहरा होंगे। इसका अलावा ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है।
विज्ञापन


सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल समेत तमाम सीनियर खिलाड़ी यह सीरीज नहीं खेलेंगे। भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। वहीं, 22 अगस्त को आखिरी वनडे खेला जाएगा।
विज्ञापन


 

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

कुलदीप भी वनडे में वापसी कर रहे

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है। हालांकि, वह विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए गए थे। स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप के अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर पर रहेगी।
विज्ञापन

दीपक ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक इस साल फरवरी से ही चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रोइन इंजरी हुई थी। अब वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया में नियमित तौर पर स्थान बनाने के लिए जोर बनाएंगे। इसके साथ ही वह टी-20 विश्व कप के लिए भी अपना दावा पेश करना चाहेंगे।

राहुल त्रिपाठी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं राहुल त्रिपाठी को आयरलैंड दौरे पर भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, तब उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका नहीं मिला था। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में त्रिपाठी को मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है।

 

इन खिलाड़ियों को टीम में किया गया शामिल

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्बाब्वे दौरे पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी कप्तान धवन के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन पर होगी। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर सुंदर, शार्दुल, अक्षर और दीपक चाहर टीम में शामिल हैं। तेज गेंदबाजों में चाहर, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल और आवेश खान पर जिम्मेदारी होगी।

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल

India's squad for 3 ODIs series against Zimbabwe announced, Shikhar Dhawan Captain, Deepak Chahar returns
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
  • पहला वनडे: 18 अगस्त (हरारे)
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त (हरारे)
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त (हरारे)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed