Video: पूजा वस्त्राकर ने महिला विश्व कप का सबसे लंबा सिक्स लगाया, स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा
ट्रियोन और मंधाना दोनों ने इसी विश्व कप में 80 मीटर लंबा छक्का लगाया था। ट्रियोन ने यह छक्का बांग्लादेश के खिलाफ डुनडिन में और मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन में लगाया था।
विस्तार
भारतीय पारी में कई सकारात्मक पहलुएं भी निकल कर आईं। मिताली राज और यास्तिका भाटिया के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। जो मध्यक्रम पिछले कुछ मैचों में शांत बैठा था, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में नजर आया। मिताली और यास्तिका ने अर्धशतक लगाया। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर ने भी बेहतरीन पारी खेली।
49वें ओवर में मेगन शट गेंदबाजी कर रही थीं। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर पूजा ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से जबरदस्त शॉट लगाया। गेंद 81 मीटर दूर स्टैंड्स में जाकर गिरी। इस छक्के के साथ पूजा ने हरमनप्रीत के साथ 50 रन की साझेदारी भी पूरी की थी।
इस टूर्नामेंट का चौथा सबसे लंबा छक्का पाकिस्तान की निदा डार के नाम है। उन्होंने तौरंगा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह छक्का लगाया था। वहीं, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्य़ूज ने इंग्लैंड के खिलाफ डुनेडिन में 77 मीटर लंबा छक्का लगाया था। यही पांच सिक्स 2022 महिला वनडे विश्व कप के टॉप पांच सबसे लंबे छक्के हैं।