फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Reocrds Win In Historic 500th Test Match Against New Zealand

भारत ने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट में दर्ज की शानदार जीत, स्पिनर बने हीरो

Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
India Reocrds Win In Historic 500th Test Match Against New Zealand
टीम इंडिया - फोटो : PTI
भारत ने 500वें टेस्ट में न्यूजीलैंड को 197 रनों हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। ग्रीन पार्क, कानपुर में भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए और दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 377 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी और न्यूजीलैंड को 434 रनों का कठिन लक्ष्य
विज्ञापन

दिया। पहली पारी में 262 रनों पर सिमटने वाली न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में काफी संयम दिखाया, मगर भारतीय गेंदबाजी के आगे उसकी एक न चली।

इस मैच में भारतीय स्पिनर हीरो रहे। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने दोनों पारियों में कुल 16 विके अपने नाम किए। अश्विन ने 10 और जडेजा ने 6 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में नाबाद 50 रन बनाए। जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट भी लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच भी मिला।
विज्ञापन


 

अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड, निकले कई दिग्गजों से आगे

India Reocrds Win In Historic 500th Test Match Against New Zealand
टीम इंडिया - फोटो : getty
बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत के लिए मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया। दोनों ने कीवियों के तीनों स्पिनरों के सामने कमाल का संयम दिखाया और बढ़िया बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। जडेजा की हाफ सेंचुरी पूरी होते ही कप्तान कोहली ने पारी घोषित कर दी।

दूसरी पारी में टीम के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे। अश्विन ने न्यूजीलैंड के टॉप 3 और आखरी 3 विकेट लेकर मैच भारत के नाम की। अश्विन ने 19वीं बार टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 37वें मैच में 19वीं बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। इसके साथ ही अश्विन सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। अश्विन अब 37 मैचों में 203 विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में मिचेल सेंटनर (71) और ल्यूक रॉन्की (80) के अलावा को भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। न्यूजीलैंड की टीम लंच के बाद सिर्फ 14.3 ओवर ही खेल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed