फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ashwin frustrates england victory charge

अश्विन ने पारी की हार से बचाया

Sun, 09 Dec 2012 09:02 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Sun, 09 Dec 2012 09:02 AM IST
विज्ञापन
ashwin frustrates england victory charge
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत में ईडन गार्डंस की जिस फ्लैट विकेट को देखकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी की पीठ थपथपाई थी, आज वही विकेट भारतीय टीम के लिए कब्रगाह बन गई है। टीम इंडिया की पहली पारी 316 रन पर सिमटने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटते हुए अपनी पहली पारी में 523 रन का विशाल स्कोर बनाया और 207 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीद थी कि पहली पारी में की गई गलतियों से सबक लेकर टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज दूसरी पारी में कुछ करिश्मा जरूर दिखाएंगे। लेकिन इस बार तो उनके पैर ऐसे उखड़े कि सिर्फ 159 रन पर आठ बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। इस मुश्किल घड़ी में आर अश्विन नायक बनकर उभरे और उन्होंने नाबाद 83 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को पारी की हार से बचाया।
विज्ञापन


हालांकि इस टेस्ट मैच में भारत की हार तय है लेकिन अश्विन की साहसिक पारी से टीम के स्टार बल्लेबाजों को सबक लेने की बेहद जरूरत है जो पूर्व में किए अपने प्रदर्शन और रिकॉर्डों की बदौलत में टीम में टिके हैं। फिलहाल चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने नौ विकेट पर 239 रन बनाकर 32 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। अश्विन 151 गेंदों में 13 चौकों के साथ नाबाद पचासा जड़कर प्रज्ञान ओझा (03) के साथ विकेट पर टिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अभी तक 10.3 ओवर में 42 रन की साझेदारी निभा चुके हैं। अश्विन ने आठवें विकेट के लिए इशांत शर्मा के साथ भी 18 ओवर में 38 रन की साझेदारी निभाई। इशांत ने 53 गेंदों में दो चौकों के साथ 10 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए पेसर स्टीवन फिन ने तीन, जेम्स एंडरसन और स्पिनर ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट चटकाए।

हालांकि ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन सहवाग (49) के आउट होने के साथ ही भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। चेतेश्वर पुजारा (08) ने रन आउट होकर अपना विकेट गंवाया। गंभीर (40) अपनी पारी को एक बार फिर लंबा नहीं खींच सके।


सचिन तेंदुरकर (08), विराट कोहली (20) और युवराज सिंह (11) की खराब फार्म जारी रही और उनके जल्द आउट होने से मध्यक्रम चरमरा गया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तो खाता भी नहीं खोल सके।  सुबह, छह विकेट पर 509 रन से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड टीम 523 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट चटकाए।   


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed