फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Red Beat India Green In Duleep Trophy match

काम न आया कप्तान रैना का संघर्ष, टीम को मिली बड़ी शिकस्त

Fri, 26 Aug 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
India Red Beat India Green In Duleep Trophy match
सुरेश रैना - फोटो : Getty

मैच के चौथे और अंतिम दिन टीम को हार टालने के लिए 269 रन और बनाने थे, इसके लिए कप्तान सुरेश रैना पर ही सारा दारोमदार था क्योंकि सिर्फ 3 विकेट ही हाथ में थे, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी भी टीम को हार से बचा नहीं सकी।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले प्रथम श्रेणी मुकाबले में युवराज सिंह की अगुवाई वाली इंडिया रेड की टीम 219 रनों से बड़ी जीत हासिल कर ली। इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को हराया। अब 29 से युवराज की टीम का मुकाबला गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया ब्लू की टीम से होगा।
विज्ञापन


भारत में पहली बार गुलाबी गेंद से दिन-रात का मैच खेला गया। 4 दिवसीय मुकाबले के पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने मैच में वापसी की और 2 शतक के साथ कुछ अन्य बल्लेबाजों ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के अंतिम दिन इंडिया ग्रीन ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 217 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 60 रन और जोड़कर आउट हो गई। हालांकि कल के नाबाद बल्लेबाज कप्तान रैना ने क्रीज पर संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर मैच को ड्रॉ की ओर ले जाने की कोशिश की लेकिन उनके 90 रन के निजी स्कोर पर आउट हो जाने से मैच बचाने की उनकी योजना पर पानी फिर गया। उन्होंने 101 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 3 छक्के के साथ 90 रनों की पारी खेली।

पहली पारी में नाकामी के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने बनाए रन

India Red Beat India Green In Duleep Trophy match
Pink Ball - फोटो : Getty

मैच के अंतिम दिन चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने रैना की टीम के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि 4 अन्य बल्लेबाजों को 1-1 सफलता मिली। पहली पारी में कुलदीप की टीम के ही तेज गेंदबाज नत्थू सिंह ने 6 विकेट झटके थे। जबकि इंडिया ग्रीन के श्रेयस गोपाल ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। 

इंडिया ग्रीन की ओर से रैना के 90 रनों के अलावा ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 72 रनों की बड़ी पारी खेली, लेकिन इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 35 रन का भी स्कोर नहीं कर सका।

तीसरे दिन मिले 497 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरेश रैना की अगुआई वाली इंडिया ग्रीन ने रॉबिन उथप्पा (72) और जलज सक्सेना (26) की मदद से पहले विकेट पर 66 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की थी। जलज को ईश्वर पांडेय ने बोल्ड कर दिया। फिर कुलदीप यादव ने पारी के 23वें ओवर में इंडिया ग्रीन को दोहरे झटके दे दिए।

उथप्पा को उन्होंने कप्तान युवराज के हाथों कैच कराया तो अगली गेंद पर रजत पालीवाल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (21) से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी कुलदीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

इससे पहले अभिनव मुकुंद (169) और सुदीप चटर्जी (114) के शतकीय प्रहारों के बाद गुरकीरत (82) के अर्द्धशतक की मदद से इंडिया रेड ने 486 रन का विशाल स्कोर बनाया। अनुरीत सिंह ने भी 33 रन का योगदान दिया। इंडिया ग्रीन की ओर से स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 123 रन देकर पांच विकेट अपनी झोली में डाले।

पहली पारी में इंडिया रेड 161 रन पर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में इंडिया ग्रीन की पहली पारी 151 पर सिमट गई। इस तरह से रेड को 10 रनों की बढ़त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed