Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Questions Pakistan Umpire's Neutrality After Jet Crash-Like Celebration With Players

ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: भारत ने पाकिस्तानी अंपायर पर उठाए सवाल, क्या जेट क्रैश जैसे इशारे कर मनाया जश्न?

Sat, 21 Nov 2026 08:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 21 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने पाकिस्तान के एक अंपायर की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अंपायर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते और लड़ाकू विमानों के क्रैश होने जैसे इशारे करते नजर आए। 

विज्ञापन
India Questions Pakistan Umpire's Neutrality After Jet Crash-Like Celebration With Players
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम - फोटो : CABI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ब्लाइंड क्रिकेट के एशिया कप फाइनल के बाद एक नया विवाद सामने आया है। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने एक पाकिस्तानी अंपायर के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पाकिस्तानी अंपायर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके इशारे लड़ाकू विमानों के क्रैश होने की नकल करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद भारतीय क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड एसोसिएशन (कैबी) ने अंपायर की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


यह विवाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बारिश से प्रभावित पुरुष ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप के फाइनल के बाद सामने आया है। इस मुकाबले में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका था, जिसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। भारत ने इस फैसले का विरोध करते हुए ट्रॉफी वितरण समारोह का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तानी अंपायर के जश्न मनाने पर कैबी ने जताई नाराजगी
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन (कैबी) ने पाकिस्तानी अंपायर के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि किसी भी मैच में अंपायर की जिम्मेदारी निष्पक्ष रहना है। उसे किसी एक टीम के साथ जश्न मनाते हुए नहीं देखा जाना चाहिए।

कैबी ने अपने बयान में कहा, 'इस पाकिस्तानी अंपायर ने पूरे एशिया कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड 2026 में अंपायरिंग की, लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान की टीम के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है।' एसोसिएशन ने आगे कहा कि अंपायरिंग के सिद्धांतों के अनुसार, अंपायर को निष्पक्ष रहना चाहिए और किसी भी टीम के साथ खड़े होते हुए नहीं दिखना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

फाइनल खेले बिना पाकिस्तान को विजेता घोषित करने पर हुआ था विवाद
  • भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की शुरुआत एशिया कप के फाइनल मुकाबले से हुई थी। बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। इसके बाद पाकिस्तान को बेहतर रन रेट के आधार पर चैंपियन घोषित कर दिया गया।
  • भारतीय टीम का मानना था कि जब फाइनल मुकाबला नहीं हो पाया और टूर्नामेंट में रिजर्व डे भी नहीं रखा गया था, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था। भारत ने रन रेट के आधार पर खिताब का फैसला किए जाने पर सवाल उठाए थे।
  • विवाद तब और बढ़ गया, जब वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (डब्ल्यूबीसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने कथित तौर पर WBCC की तकनीकी समिति की संयुक्त विजेता घोषित करने की सिफारिश को दरकिनार कर दिया। इसके बाद मैच रेफरी को पाकिस्तान को चैंपियन घोषित करने का निर्देश दिया गया।
  • कैबी के सचिव शैलेंद्र ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने मैदान पर फाइनल खेले बिना ही अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके खिताब हासिल किया।
  • उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ने अब जबरन खुद को टूर्नामेंट का विजेता घोषित कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से यह बेहद शर्मनाक है। जब भी वे मैदान पर जीतने में असफल रहते हैं, तो इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।'
  • शैलेंद्र ने फाइनल में नेट रन रेट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि नेट रन रेट का नियम लीग चरण में टीमों की क्वालिफिकेशन तय करने के लिए होता है, न कि फाइनल का विजेता चुनने के लिए। उनके मुताबिक, रिजर्व डे नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था।

भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी वितरण समारोह का किया था बहिष्कार
भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरा था। टीम ने इससे पहले 2016 में यह खिताब जीता था। वहीं पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत को एक विकेट से हराया था और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

हालांकि, फाइनल का नतीजा घोषित किए जाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी वितरण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। कैबी ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए यह चेतावनी भी दी है कि जब तक विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक भारत भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने से इनकार कर सकता है।

x
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed