फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-pakistan tie important for us, says dav whatmore

खुद तो पहले ही हार गए अब हम पर बना रहे दबाव

Fri, 14 Jun 2013 07:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 14 Jun 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
india-pakistan tie important for us, says dav whatmore
टीम इंडिया अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जबकि इसी ग्रुप में पाकिस्तान अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में मिली जीत के बाद कहा था कि शनिवार को भारत और पाक के बीच होने वाले मैच का अब कोई महत्व नहीं रह गया है। दो जीत से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका था वहीं पाक का आगे का रास्ता खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


पाक के बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे उसके प्रशंसक खासे निराश होंगे। ऐसे में टीम चाहेगी कि भारत के खिलाफ मैच में उम्दा प्रदर्शन कर अपनी साख बचाने की कोशिश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के विदेशी कोच डेव व्हाटमोर भी इस चीज को बखूबी समझते हैं कि पाक टीम अगर भारत को कहीं पर भी हरा दे तो उसकी सारी खताएं माफ हो जाती हैं। इसीलिए वह भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण में पाक बहुत तैयारी के साथ इंग्लैंड आया था। उसने इस टूर्नामेंट के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग कोच की भी नियुक्ति की थी लेकिन बल्लेबाजी ही भोथरा साबित हो गई।

इसलिए तो टूर्नामेंट में उनकी टीम की चुनौती टूटने के बाद कोच अब भी दहाड़ मार रहे हैं कि हमारे लिए भारत के खिलाफ 15 जून को होने वाला मैच बेहद खास है।

व्हाटमोर ने कहा, 'पाक के खराब प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड की मुश्किल भरी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम पूरी तैयारी के साथ इंग्लैंड आई थी। साथ में एक बल्लेबाजी कोच भी था।' उन्होंने कहा, 'पाक टीम भारत के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट से लौटना चाहेगी।'

खुद को साबित करने का आखिरी मौका
दूसरी ओर, टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक का कहना है कि टीम के पास खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका है।

उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए फाइनल है और खुद को साबित करने का हमारे पास आखिरी मौका है। वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत हमारे लिए बड़ी राहत होगी और प्रशंसक भी खुश हो जाएंगे। हम जानते हैं कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं लेकिन मैंने लड़कों से कहा है कि प्रत्येक मैच को आखिरी मैच की तरह देखों और खुद को साबित करो।’


यूं तो खेल के हर मैदान पर भारत और पाक के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। लेकिन बात जब क्रिकेट की हो तो यह खेल से भी ऊपर हो जाता है।

हालांकि आईसीसी के टूर्नामेंट्स में भारत का पाक पर बेहद उम्दा प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम जिस अंदाज में चैंपियंस ट्रॉफी में खेल दिखा रही है उससे नहीं लगता कि पाक उसके आगे कहीं ठहर पाएगा। लेकिन यह क्रिकेट है और परिणाम मैच के दिन के खेल पर निर्भर करता है न कि पुराने आंकड़ों पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed