{"_id":"66fc2f52e57bb3b9ef0c78fb","slug":"india-pacer-tushar-deshpande-successfully-underwent-ankle-surgery-in-london-and-expressed-return-to-action-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज का हुआ टखने का ऑपरेशन, मजबूत वापसी की उम्मीद जताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज का हुआ टखने का ऑपरेशन, मजबूत वापसी की उम्मीद जताई
Tue, 01 Oct 2024 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:50 PM IST
सार
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले तुषार दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले से बाहर रहे थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था और जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
विज्ञापन
तुषार देशपांडे
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की लंदन में टखने की सर्जरी हुई है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में सर्जरी की जानकारी दी। तुषार ने हालांकि, मजबूत वापसी का भरोसा जताया है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले तुषार दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले से बाहर रहे थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था और जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
विज्ञापन
तुषार को चोट के कारण आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए मुंबई की संभावित खिलाड़ियों की 30 सदस्यीय सूची से बाहर रखा गया था। तुषार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये सर्जरी की जानकारी दी। उन्होंने ऑपरेशन के बाद अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, यह पोस्ट मेरे टखने की सर्जरी के बारे में अपडेट है जो कल हुई और बहुत अच्छी रही। यह बहुत राहत की बात है क्योंकि मैं काफी लंबे समय से इससे जूझ रहा था। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी प्रशंसकों का उनकी शुभकामनाओं, प्यार और भरोसे के लिए बहुत आभारी हूं। यहां से मैं उबरकर पहले से बेहतर होने और मजबूत वापसी करने की अपनी यात्रा शुरू करता हूं। जय बजरंग बली।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
तुषार ने 2023-24 रणजी ट्रॉफी सत्र में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और पांच मैचों में 15 विकेट झटके थे। तुषार ने अपनी टीम को 43वीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में मदद की थी। सफल सीजन के बावजूद तुषार रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में वडोदरा के खिलाफ मुंबई के आने वाले मुकाबले में खेलने के लिए अनिश्चित हैं। मुंबई और वडोदरा के बीच 11 अक्तूबर से मुकाबला खेला जाना है। तुषार की अनुपस्थिति मुंबई के लिए बड़ा झटका है, लेकिन इस तेज गेंदबाज का ध्यान अपनी रिकवरी पर है और वह मैदान पर जोरदार वापसी के लिए उत्सुक हैं।