{"_id":"678f0ddd1ef94a833202d329","slug":"india-pacer-mohammed-shami-said-sportsperson-can-overcome-multiple-injury-setbacks-as-he-has-hunger-to-play-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, बोले - देश के लिए खेलने की भूख रहनी चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 14 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी को तैयार मोहम्मद शमी, बोले - देश के लिए खेलने की भूख रहनी चाहिए
Tue, 21 Jan 2025 08:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:31 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पहला टी20 मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच के लिए शमी प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। शमी अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा हैं और उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से खुद को साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी को तैयार हैं। शमी को बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। शमी आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में खेले थे। उनके बाएं पैर में टखने में चोट लगी थी जिसके लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
पहले टी20 के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं शमी
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पहला टी20 मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। माना जा रहा है कि इस मैच के लिए शमी प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। शमी अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा हैं और उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से खुद को साबित करने का मौका होगा। शमी चोट के कारण पिछले कुछ महीने से लगातार जूझ रहे थे। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर खिलाड़ी के अंदर देश के लिए खेलने की बेताबी हो तो वह कई चोटों से उबर सकता है।

टीम में वापसी पर क्या बोले शमी?
शमी ने बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, देश के लिए जो खेलने की भूख है वो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। आपको अगर उससे प्यार है तो आप हमेशा फाइटबैक करते रहेंगे, चोटिल चाहे आप 10 बार हो जाएं। मुझे लगता है कि देश के लिए खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि मैं कितने भी मैच खेलू लूं वो मेरे लिए कम है क्योंकि एक बार अगर मैंने क्रिकेट छोड़ा तो शायद वो दोबारा ना होगा।

शमी ने ईडेन गार्डेंस में अंडर-15 महिला क्रिकेटरों को संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा, 'ऐसा कभी नहीं हुआ कि अपने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी चोट लगने के बाद खेल छोड़ने के बारे में सोचें। जब भी हम चोटिल होते हैं तो हमारे दिमाग में एक ही विचार आता है, हम कब वापसी कर सकते हैं?' इस मौके पर क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली, भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी मौजूद थे।