{"_id":"677606fee73e348f3c0fd62d","slug":"india-pacer-akash-deep-was-ruled-out-of-fifth-and-final-test-against-australia-confirms-gautam-gambhir-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: तेज गेंदबाज आकाश दीप सिडनी टेस्ट से बाहर, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने की पुष्टि; वजह भी बताई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: तेज गेंदबाज आकाश दीप सिडनी टेस्ट से बाहर, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने की पुष्टि; वजह भी बताई
Thu, 02 Jan 2025 08:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:54 AM IST
सार
आकाश दीप ने पिछले दो टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, उनकी फील्डिंग कुछ खराब रही थी और उन्होंने कुछ कैच भी छोड़ थे, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट में आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की थी जिससे भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा था।
विज्ञापन
आकाश दीप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आकाश दीप को पीठ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है जिस कारण यह तेज गेंदबाज सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेगा। पहले से ही सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए आकाश दीप का बाहर होना झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन
टीम में अहम भूमिका निभा रहे थे आकाश
आकाश दीप ने पिछले दो टेस्ट मुकाबले में पांच विकेट लिए थे। हालांकि, उनकी फील्डिंग कुछ खराब रही थी और उन्होंने कुछ कैच भी छोड़ थे, लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट में आकाश दीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की थी जिससे भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा था। गंभीर ने कहा, आकाश दीप पीठ में दिक्कत के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर रहेंगे।

प्लेइंग-11 को लेकर क्या बोले कोच?
गंभीर ने कहा कि सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 पर फैसला पिच देखने के बाद लिया जाएगा। वहीं, आकाश दीप का बाहर होना टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। 28 वर्षीय इस गेंदबाज ने पिछले दो टेस्ट में कुल 87.5 ओवर गेंदबाजी की थी और वर्कलोग बढ़ने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज गेंदबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए हार्ड ग्राउंड परेशानी खड़े करते हैं क्योंकि इससे घुटने, टखने और पीठ की समस्या हो सकती है। आकाश दीप के स्थान पर हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा में किसी को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। सीरीज में पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम के पास पांचवां और अंतिम टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने का मौका रहेगा।

बुमराह का बढ़ेगा भार
आकाश दीप के बाहर होने से एक बार फिर स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भार बढ़ जाएगा। पूरी सीरीज में मेलबर्न टेस्ट को छोड़ दिया जाए तो बुमराह एक छोर से टीम की गेंदबाजी संभाले रहे हैं। बुमराह ने चार मैचों में 30 विकेट झटके हैं और वह इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर सामने आए हैं। बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की तिकड़ी तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रही थी, लेकिन आकाश के बाहर होने से यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन उनकी जगह किसे मौका देता है।