फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India need one left arm fast bowler says team india's bowling coach bharat arun

बॉलिंग कोच को खल रही है टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण में एक बड़ी कमी

Wed, 23 Aug 2017 01:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 23 Aug 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
India need  one left arm fast bowler says team india's bowling coach bharat arun
भरत अरुण
विविधता से कोई भी गेंदबाजी आक्रमण ज्यादा मजबूत हो जाता है। यही वजह है कि टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को बाएं हाथ के एक तेज गेंदबाज की तलाश है जिससे बाकी कसर भी पूरी हो सके। जहीर खान की भारतीय क्रिकेट टीम से विदाई के बाद बाएं हाथ का कोई नया तेज गेंदबाज नहीं मिला है। चोट से प्रभावित रहने वाले अनुभवी आशीष नेहरा सीमित ओवरों के प्रारूप तक सिमट गए और जयदेव उनादकट के पास उतनी गति नहीं है। बरिंदर सरां ज्यादा नहीं चल सके हैं और अनिकेत चौधरी में कुछ धार बाकी है। 
विज्ञापन

गेंदबाजी पचास प्रतिशत फिटनेस और पचास प्रतिशत कौशल का है खेल

India need  one left arm fast bowler says team india's bowling coach bharat arun
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
भरत अरुण भारतीय टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल में ए टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के साथ बेहतर संवाद बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अभी इस भूमिका में आया हूं, ‘ए’ टीम के प्रशिक्षकों से बात करूंगा। मुझे लगता है कि कुछ जानकारियों को साझा करने की जरूरत है ताकि युवा गेंदबाजों का बेहतर उपयोग हो सके। हमारे पास कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं, यदि हमें बाएं हाथ का एक तेज गेंदबाज और मिल जाए तो यह टीम के लिए बेहतर होगा। बी अरुण ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी पचास प्रतिशत फिटनेस और पचास प्रतिशत कौशल का खेल है। इसलिए हमारा फिटनेस पर काफी जोर है। हम गेंदबाजों पर पड़ने वाले भार पर भी निगरानी रख रहे हैं।’   
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के साथ काम हुआ आसान  

India need  one left arm fast bowler says team india's bowling coach bharat arun
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty Images

भरत अरुण पिछले एक साल से टीम के साथ नहीं थे लेकिन उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजी ने पिछले दो वर्षों में काफी विकास किया है। उन्होंने कहा कि 2019 विश्व कप के लिए हमें हर गेंदबाज का एक बैकअप चाहिए। बैंच स्ट्रेंथ के लिए हमारे पास काफी गेंदबाज हैं। हार्दिक पांड्या के बारे में कहा कि वह भरोसेमंद गेंदबाज के रूप में तेजी से विकसित हो रहे हैं। उनके पास अच्छी गति और लगातार 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। वह कड़ी मेहनत करने और ज्यादा कौशलपूर्ण होने के लिए बेताब भी रहते हैं। प्रयोग करने से नहीं घबराते। ऐसे गेंदबाजों के साथ आपका काम आसान हो जाता है। 

विज्ञापन

अश्विन वनडे टीम का भी अभिन्न अंग 

India need  one left arm fast bowler says team india's bowling coach bharat arun
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ESPN
जब गेंदबाजी कोच भरत अरुण से पूछा गया कि क्या स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 2019 विश्व कप के लिए योजनाओं के हिस्से हैं तो उन्होंने जोर दिया कि 2015 से बेशक स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने केवल 15 वनडे मैच खेले हैं लेकिन वह योजनाओं का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वैसे यह सवाल चयनकर्ताओं से पूछा जाना चाहिए लेकिन बतौर कोच मुझे लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। अगर आप वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका पिछला वनडे मैच देखें तो उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वह निश्चित रूप से वनडे टीम का अंग हैं लेकिन दीर्घकालिक योजना लागू करने से पहले हमें दूसरे गेंदबाजों को भी मौका देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed