{"_id":"61f4c1554cba7b50fb6801d5","slug":"india-may-face-australia-in-icc-u19-wc-semifinal-as-pakistan-lost-quarter-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC U19 WC: अंडर-19 वर्ल्डकप में पाकिस्तान खिताबी रेस से बाहर, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC U19 WC: अंडर-19 वर्ल्डकप में पाकिस्तान खिताबी रेस से बाहर, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है भारत
Sat, 29 Jan 2022 09:53 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:53 AM IST
सार
अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। वहीं पाकिस्तान की टीम खिताब जीतने की रेस से बाहर हो चुकी है। क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रन के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 119 रन के बड़े अंतर से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत और बांग्लादेश के मैच के विजेता से होगा। वहीं पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी।
तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 157 रन पर ही सिमट गई और यह मैच 119 रन के अंतर से हार गई।
ऑस्ट्रेलिया की शानदार बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की पहले विकेट लिए 86 रन जोड़े। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया और निर्धारित 50 ओवरों में टीम का स्कोर सात विकेट पर 276 रन तक ले गए। टेगु विली ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। वहीं कोरी मिलर ने 64, कैम्पबेल केलावे ने 47 और कप्तान कूपर ने 33 रन की पारी खेली। अंत में विलियम सैल्जमन ने 14 गेंद में 25 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए कसीम अकरम ने तीन, अवैस अली ने दो और जीशान जमीर, मेहरान मुमताज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
पाकिस्तान के बल्लेबाजों का फ्लाॉप शो
277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में आ गए और लगातार अंतराल में विकेट गंवाते रहे। टीम का पहला विकेट 16 रन पर गिरा और 97 रन तक सात विकेट गिर चुके थे। इसके बावजूद टीम किसी तरह 157 रन तक पहुंची पर जीत से बहुत दूर रही। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 29 रन नौवें नंबर के बल्लेबाज मेहरान मुमताज ने बनाए। उनके अलावा अब्दुल फसही ने 28 और इरफान खान ने 27 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए विलियम सैल्जमान ने तीन विकेट चटकाए। वहीं टॉम और जैक को दो-दो विकेट मिले।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत
अंडर-19 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। इसके लिए भारत को क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराना होगा। बांग्लादेश ने 2019 में भारत को हराकर अंडर-19 विश्वकप जीता था। ऐसे में टीम इंडिया इस हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय टीम बहुत अच्छी लय में चल रही है और लगातार मैच जीती है। हालांकि, बांग्लादेश की टीम के कमतर नहीं आंका जा सकता।
क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर
क्वार्टर फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान यश धुल समेत पांच खिलाड़ी कोरोना महामारी से उबर चुके हैं। ये सभी खिलाड़ी शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए मौजूद रहेंगे। आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे ग्रुप मुकाबले से ठीक पहले इन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में कप्तान यश धुल, आराध्य यादव, उपकप्तान शेख रशीद, वासु वत्स और सिद्धार्थ यादव शामिल थे। पिछले दो मैचों में निशांत सिंधु ने टीम की कमान संभाली थी और अब सिंधु संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच के बाद सिंधु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह नॉकआउट मैचों के लिए टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे।