{"_id":"5a3a4944-8164-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"india-lucky-to-have-dhoni-says-greg-chappell","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के टक्कर का कोई नहीं: चैपल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के टक्कर का कोई नहीं: चैपल
कोलकाता/एजेंसी
Updated Thu, 28 Feb 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ 224 रनों की पारी खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। चैपल ने कहा कि टेस्ट मैचों में इस तरह की धमाकेदार पारी केवल धोनी ही खेल सकते हैं। दुनिया में धोनी के टक्कर का कोई और नहीं है। भारत 'लकी' है कि धोनी जैसा खिलाड़ी उसके पास है। यह खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज चैपल ने धोनी की आलोचना करने वालों को आढ़े हाथों लिया। चैपल ने कहा कि चेन्नई में धोनी के बल्ले से निकली पारी उन पूर्व क्रिकेटरों को करारा जवाब है जो उनके संन्यास की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धोनी ने वनडे मैचों में भी कई यादगार पारियं खेली हैं। लेकिन चेन्नई टेस्ट में खेली गई उनकी पारी सबसे शानदार है।
विज्ञापन
'क्रिकेट की आत्मा को बचाएं'
इससे पहले ग्रेग चैपल ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर रोमांचित हैं लेकिन टेस्ट मैचों के भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं। चैपल ने कहा, 'मैं समझता हूं कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बहुत मजबूत है। मैं यह सोचकर रोमांचित हूं कि भारतीय क्रिकेट कहां जा सकता है और खेल की अगुवाई कर सकता है।
विज्ञापन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दुनियाभर में क्रिकेट से जुड़े लोगों से अपील की कि वे टी20 के युग में टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखने की पूरी कोशिश करें। उन्होंने कहा कि यदि टेस्ट क्रिकेट अपना महत्व खो देता है तो यह बड़ी गलती होगी और इससे क्रिकेट के भविष्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
चैपल ने कहा कि टेस्ट मैच क्रिकेट की आत्मा है। यदि हम टेस्ट को नजरअंदाज करते हैं तो क्रिकेट अपनी आत्मा खो देगा। इससे क्रिकेट का महत्व कम हो जाएगा।