फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'India is the best place to tour', England skipper Jos Buttler says as after Ed Sheeran concert in Pune

IND vs ENG: 'दौरा करने के लिए सबसे शानदार जगह है भारत', एड शीरन के कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के बाद बोले बटलर

Fri, 31 Jan 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Jan 2025 01:55 PM IST
सार

चौथे टी20 से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपनी टीम के साथ पुणे में सिंगर एड शीरन के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इससे उन्हें टीम के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका भी मिला।

विज्ञापन
'India is the best place to tour', England skipper Jos Buttler says as after Ed Sheeran concert in Pune
जोस बटलर - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा। फिलहाल इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारत ने पहला और दूसरा टी20 अपने नाम किया तो इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वापसी की और जीत हासिल की। अब भारतीय टीम के सामने आज मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने की चुनौती होगी। इस मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान ने भारत की तारीफ की है और कहा है कि यह देश किसी भी टीम के लिए दौरा करने के लिए सबसे शानदार देश है।
विज्ञापन


चौथे टी20 से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपनी टीम के साथ पुणे में सिंगर एड शीरन के कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इससे उन्हें टीम के साथ क्वालिटी समय बिताने का मौका भी मिला। बटलर से लेकर ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन तक, कई इंग्लिश क्रिकेटरों को टमटम का आनंद लेते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन

'India is the best place to tour', England skipper Jos Buttler says as after Ed Sheeran concert in Pune
इंग्लैंड की टीम - फोटो : Twitter
इसके बाद बटलर ने भारत दौरे के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं काफी समय से भारत आ रहा हूं। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। खेल के लिए उनका प्यार दुनिया के अन्य स्थानों की तुलना में बेजोड़ है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए यहां आना और फैंस का समर्थन देखना हमेशा सुखद होता है।'

बटलर ने कहा, 'इसके अलावा शीरन के कॉन्सर्स में आकर खुशी हुई। बहुत अच्छा है कि हमारी टीम ने प्लान किया और हम एक ही समय में पुणे में थे।' इंग्लैंडने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 26 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में वापसी की। राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने 172 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका भारत पीछा नहीं कर सका। भारत ने कोलकाता में खेला गया पहला टी20 सात विकेट से और चेन्नई में खेला गया दूसरा टी20 दो विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed