{"_id":"609d627b158361cfd80ca969da1dd37c","slug":"india-in-dominating-position-after-centuries-from-rohit-raina","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शतकों से भारत ‘ए’ का विशाल स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन शतकों से भारत ‘ए’ का विशाल स्कोर
रस्टेनबर्ग/एजेंसी
Updated Sun, 18 Aug 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक के बाद रोहित शर्मा और सुरेश रैना की भी शतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ भारत ‘ए’ ने चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 582 रन बनाकर घोषित कर दी।
विज्ञापन
सुबह तीन विकेट पर 281 रन से आगे खेलने उतरी भारत को पहला झटका रोहित शर्मा (119) के रूप में लगा। रोहित ने रैना (135) के साथ चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे मात्र एक और रिद्धिमान साहा मात्र 10 रन बनाकर आउट हो लेकिन ईश्वर पांडे ने 35 और जयदेव उनादकट ने नाबाद 31 तथा सादाब नदीम ने नाबाद 46 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से वायने पर्नेल और जेपी डुमिनी ने तीन-तीन विकेट लिए।