फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India head coach Gautam Gambhir wants Test specialists to play Ranji Trophy rather than going to COE

Ranji Trophy: गंभीर ने टीम में शामिल खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी खेलने की वकालत की, अब द. अफ्रीका सीरीज पर नजर

Tue, 14 Oct 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

मुख्य कोच गंभीर का मानना है कि मैच अभ्यास का कोई सब्स्टीट्यूट नहीं होता है। गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है क्योंकि भारत की टी20 टीम नौ नवंबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा।

विज्ञापन
India head coach Gautam Gambhir wants Test specialists to play Ranji Trophy rather than going to COE
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम में शामिल टेस्ट खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले अपने-अपने राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलें। गंभीर का मानना है कि इससे उन्हें अपनी प्रतिभा सुधारने का मौका मिलेगा। गंभीर चाहते हैं कि टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ी बंगलूरू स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में कौशल विशेष अभ्यास की जगह रणजी ट्रॉफी खेलें। 

विज्ञापन

 

बुधवार से हो रही है रणजी ट्रॉफी की शुरुआत 
रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र की शुरुआत बुधवार से हो रही है। भारतीय टीम ने मंगलवार को वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मुख्य कोच गंभीर का मानना है कि मैच अभ्यास का कोई सब्स्टीट्यूट नहीं होता है। गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है क्योंकि भारत की टी20 टीम नौ नवंबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 14 नवंबर को कोलकाता में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने घरेलू क्रिकेट की महत्वता पर दिया जोर
गंभीर ने कहा, कभी-कभी यह मुश्किल होता है लेकिन पेशेवरता इसी को कहते हैं। खिलाड़ियों को अपने दिनों का सर्वश्रेष्ठ तरीके से इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि हम जानते हैं कि यहां से वनडे क्रिकेट, फिर टी20 क्रिकेट और चार दिन बाद फिर टेस्ट मैच खेलना काफी मुश्किल है। जो खिलाड़ी केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, मुझे लगता है कि उनके लिए तैयारी करना और घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत, बहुत महत्वपूर्ण है। सीओई में जाकर सिर्फ अपने कौशल पर काम करने के बजाय मुझे लगता है कि जितना ज्यादा वे टेस्ट मैचों के लिए खेलेंगे, वह टीम के लिए उतना ही फायदेमंद होगा।
विज्ञापन

बल्लेबाज साई सुदर्शन, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, रिजर्व बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और रिजर्व विकेटकीपर नारायण जगदीसन भारतीय टेस्ट टीम के ऐसे खिलाड़ी है जो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा रहे हैं इन खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी के कुछ दौर खेलने की संभावना है। इसके साथ ही चोट से वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के भी दिल्ली के दूसरे रणजी मैच को खेलने की संभावना है। इसी तरह प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और केएल राहुल के भी ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed