फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Head coach Gautam Gambhir spoke vehemently about the biggest setback of his coaching career so far

Gautam Gambhir: 'कभी नहीं भूल सकता', घर पर मिली इस हार का कोच गंभीर को अब तक है मलाल; कोचिंग करियर पर रखी राय

Sat, 11 Oct 2025 12:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:50 PM IST
सार

गंभीर फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए दिल्ली में हैं। उन्होंने इस दौरान सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात की और अपने कोचिंग करियर पर राय रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार को कभी नहीं भूल सकते।

विज्ञापन
India Head coach Gautam Gambhir spoke vehemently about the biggest setback of his coaching career so far
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर मिली टेस्ट सीरीज में हार को वह कभी नहीं भूला सकेंगे। गंभीर के कोच रहते भारत ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन टेस्ट प्रारूप में उनका रिकॉर्ड मिला-जुला रहा है। भारत को 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी थी जिस कारण वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र के फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। 
विज्ञापन

गंभीर फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए दिल्ली में हैं। उन्होंने इस दौरान सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात की और अपने कोचिंग करियर पर राय रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार को कभी नहीं भूल सकते। बातचीत की शुरुआत आकाश चोपड़ा द्वारा गंभीर से टेस्ट मैचों में घरेलू मैदान पर दबदबे के महत्व के बारे में पूछने से हुई। भारत के मुख्य कोच ने जोर देकर कहा कि अगर कोई टीम सचमुच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता बनना चाहती है तो उसे न केवल घरेलू मैदान पर, बल्कि बाहर भी दबदबा बनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर ने विदेशी धरती पर दबदबा बनाने पर दिया जोर
गंभीर ने कहा, चाहे आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ घरेलू मैदान पर दबदबा बनाना ही महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि घर से बाहर दबदबा बनाना भी उतना ही जरूरी है और इस युवा टीम ने यही समझदारी दिखाई है। इंग्लैंड दौरा शायद हमारे लिए सबसे कठिन परीक्षा थी। एक युवा, अनुभवहीन टीम ने इंग्लैंड में जाकर प्रदर्शन किया। नतीजा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जिस तरह से उन्होंने हर दिन संघर्ष किया, वह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था। इसलिए, मैं इस बात में ज्यादा यकीन नहीं रखता कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए हमें घरेलू मैदान पर दबदबा बनाना होगा। क्योंकि अगर आप सिर्फ घरेलू मैदान पर ही दबदबा बना रहे हैं तो आप विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के हकदार नहीं हैं।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर क्या बोले कोच?
गंभीर से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार के बारे में पूछा गया तो गंभीर ने कहा कि यह उनके कोचिंग करियर का एक ऐसा किस्सा है जिसे वह जीवन भर अपने साथ रखेंगे। गंभीर अपनी टीम को उस हार की याद दिलाने में विश्वास रखते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि किसी भी प्रतिद्वंद्वी को, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। गंभीर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं अपने कोचिंग करियर में इसे (न्यूजीलैंड के खिलाफ हार) कभी भूल पाऊंगा।  मुझे इसे भूलना भी नहीं चाहिए। और मैंने यह बात लड़कों को भी बताई है। 

गंभीर ने कहा, आगे देखना जरूरी है। लेकिन कभी-कभी अतीत को याद रखना भी जरूरी होता है, क्योंकि अगर आप अतीत को भूल जाते हैं तो आप चीजों को हल्के में लेने लगते हैं। आपको कभी भी किसी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुझे लगा कि सभी को लग रहा था कि हम उन्हें हरा देंगे। लेकिन यही हकीकत है और यही खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed