बांग्लादेश ने रखा भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बांग्लादेश और भारत के बीच शुरू हुई तीन मैचों की एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला का पहला मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहली पारी खेली और 272 रन बनाकर भारतीय टीम के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा।
बांग्लोदश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 48 ओवर 3 गेदों में 9 विकेट खोकर 272 रन बनाए।
बांग्लादेश टीम की ओर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मुशफिकर रहमान ने सर्वाधिक 59 रनों का योगदान दिया।
इसी प्रकार बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाजों साकिब अल हसन, अनामुल हक और महमुद्ल्लाह ने क्रमशः 52, 44 और 41 रनों का योगदान दिया।
यादव ने चटकाए सबसे ज्यादा 3 विकेट
टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 9 ओवर में 48 रन देकर सर्वाधिक 3 किकेट लिए चटकाए।
टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 9 ओवर में 48 रन देकर सर्वाधिक 3 किकेट लिए चटकाए।
जबकि गेंदबाज अमित मिश्रा 10 ओवर में 55 रन देकर 2 विकेट और परवेज रसूल ने भी 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए।
वहीं दूसरे गेंदबाजों में कप्तान सुरेश रैना ने 5 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट और अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 59 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।