{"_id":"6841d8133ac62606a80f84b2","slug":"india-england-test-series-will-now-be-known-as-tendulkar-anderson-trophy-will-start-from-june-20-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, 20 जून से होगा आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, 20 जून से होगा आगाज
Fri, 06 Jun 2025 08:39 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:39 AM IST
सार
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली सीरीज से पहले किया जाएगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर-जेम्स एंडरसन
- फोटो : ANI-ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। इसके लिए भारतीय टीम रवाना हो चुकी है। इससे पहले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के नाम में बदलाव किया गया है। इसको अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसीबी ने जताई थी पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने की इच्छा
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली सीरीज से पहले किया जाएगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे पहले ब्रिटेन में इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं।

14 टेस्ट मैचों में हुआ तेंदुलकर और एंडरसन का आमना-सामना
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 15,921 रन के साथ टेस्ट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 52 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने 1989 से 2013 के बीच 200 टेस्ट खेले। उन्होंने टेस्ट और वनडे प्रारूपों में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, एंडरसन 704 विकेट के साथ इंग्लैंड के सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं। दोनों दिग्गजों ने 14 टेस्ट मैचों में एक-दूसरे का सामना किया जिसमें एंडरसन ने तेंदुलकर को नौ बार आउट किया है। यह किसी गेंदबाज द्वारा इस भारतीय को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कितने टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कोच गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।
पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।