फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india 273 for seven in first innings at opening day

फिर बिखरी भारतीय बल्लेबाजी

Thu, 06 Dec 2012 09:42 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Thu, 06 Dec 2012 09:42 AM IST
विज्ञापन
india 273 for seven in first innings at opening day

ईडन गार्डंस में पहले दिन से स्पिन लेने वाले विकेट को लेकर बवाल था। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही टर्न होने वाले ट्रैक पर खेलना चाहते थे, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ईडन की आसान पिच पर स्पिन तो क्या तेज गेंदबाजी खेलने में भी असहज दिखे। मेहमान टीम के गेंदबाज अपने शानदार प्रदर्शन से पहला दिन अपने नाम करने में सफल रहे जबकि भारतीय बल्लेबाजों को खराब शॉट खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज जेम्स एंडरसन की तेज गेंदबाजी और मोंटी पनेसर की स्पिन के आगे लड़खड़ा गए। आलोचनाओं में घिरे सचिन तेंदुलकर ने जुझारू पारी खेलते हुए 76 रन बनाए, लेकिन पहले दिन स्टंप तक भारत ने 273 रन पर सात विकेट गंवा दिए। टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी अब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर है जो 59 गेंदों में दो चौकों के साथ 22 रन बनाकर क्रीज पर जहीर खान के साथ टिके थे।
विज्ञापन


भारत के लिए सचिन की अर्धशतकीय पारी राहत भरी रही। पिछले दो टेस्ट मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले सचिन ने यहां 155 गेंदों में 13 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 34 हजार रन भी पूरे किए। मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में पचासा जड़ने वाले ओपनर गौतम गंभीर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 124 गेंदों में 12 चौकों के साथ 60 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता। गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की ओपनिंग जोड़ी उस वक्त टूटी ये दोनों 47 रन जोड़ने के बाद सेट होते दिख रहे थे। अपनी गलती से सहवाग (23) को रनआउट होकर पेवेलियन लौटना पड़ा। जल्द ही चेतेश्वर पुजारा (16) पनेसर और विराट कोहली (06) एंडरसन का शिकार बने। दूसरे छोर पर टिके गंभीर भी पचासा जड़ने के बाद पनेसर की गेंद पर आउट हो गए। 136 रन पर चार विकेट गिरने के बाद सचिन और युवराज ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े।


युवराज 54 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 32 रन बनाकर स्वान की गेंद पर कुक को कैच थमा बैठे।
टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में फ्लू से पीड़ित हरभजन सिंह के स्थान पर इशांत शर्मा को शामिल किया गया। इंग्लैंड ने मीडियम पेसर स्टुअर्ट ब्रोड और बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर स्टीवन फिन और इयान बेल को जगह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed