IND vs AUS: 2017 के बाद घरेलू टी20 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से जीता भारत, रोहित की तूफानी पारी, अक्षर चमके
India vs Australia (IND vs AUS) 2nd T20i: दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 90 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विस्तार
साढ़े छह की बजाय रात नौ बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ, जबकि सात बजे की बजाय साढ़े नौ बजे मैच की शुरुआत हुई।यह मैच आठ-आठ ओवर का कर दिया गया था। पावरप्ले दो ओवर का था और एक गेंदबाज को सिर्फ दो ओवर ही फेंकने थे।
जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आठवें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाकर मैच फिनिश किया। रोहित को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
For his match-winning knock in the chase in the second #INDvAUS T20I, #TeamIndia captain @ImRo45 bags the Player of the Match award. 👏 👏
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
Scorecard ▶️ https://t.co/LyNJTtl5L3 pic.twitter.com/xihAY6wCA3
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच साल बाद हराया
भारत ने पांच साल बाद ऑस्ट्रेलिया को घरेलू जमीन पर टी20 मैच में हराया है। पिछली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2017 में टी20 मुकाबले में हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में विशाखापट्टनम और बेंगलुरु में हुए दो मैचों की सीरीज को 2-0 से जीता था। वहीं, मोहाली में पिछले मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल की थी। एक जनवरी 2018 से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने घरेलू जमीन पर चार टी20 खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही
अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बुमराह ने वापसी पर किया कमाल
बुमराह ने इस मैच में वापसी की
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में कप्तान एरॉन फिंच को क्लीन बोल्ड किया। फिंच 15 गेंदों में 31 रन बना सके। चार विकेट गिर जाने के बाद मैथ्यू वेड ने स्टीव स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। वेड 20 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेड ने फिर खेली तूफानी पारी
भारतीय टीम की तेज शुरुआत
कोहली, सूर्यकुमार और हार्दिक फेल
एडम जैम्पा
कार्तिक और रोहित ने दिलाई जीत
जीत के बाद कार्तिक और रोहित