फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india debut in eden with two spinners

दो स्पिनर्स के साथ ईडन में उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 05 Dec 2012 08:46 AM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Dec 2012 08:46 AM IST
विज्ञापन
india debut in eden with two spinners

ईडन गार्डंस में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। मैच से एक दिन पूर्व टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ईडन गार्डंस के पिच की तैयारियों के प्रति खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि वे ईडन की पिच को देखते हुए दो तेज और दो स्पिन गेंदबाजों को अंतिम ग्यारह में जगह देंगे। पत्रकारों से बातचीत में धोनी ने कहा कि ईडन के क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी के साथ भी कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पिच अच्छी बनी है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को भारतीय खिलाड़ी जहां नेट पर सहज होकर अभ्यास में व्यस्त रहे। वहीं धोनी और मुखर्जी में मैदान पर काफी दूरी देखी गई। कप्तान धोनी टीम के कोच डंकन फ्लेचर के साथ जिस समय मैदान के बीचों-बीच पिच का जायजा ले रहे थे उस समय मुखर्जी को बाउंड्री लाइन के बाहर डग आउट में चुपचाप बैठा देखा गया। हालांकि पिच का जायजा लेने के बाद खुश दिख रहे धोनी 83 वर्षीय मुखर्जी के पास पहुंचे और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कुछ बात करने की कोशिश की लेकिन मुखर्जी गौतम गंभीर के साथ बातचीत में मशगूल रहे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट के जरिए वापसी की कोशिश करेगी। मुंबई में टर्निंग विकेट पर दूसरा टेस्ट गंवाने के बाद ईडन गार्डन पर होने वाले मैच की पिच को लेकर विवाद पैदा हो गया था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टर्निंग विकेट बनाने की हिमायत की, जिससे स्थानीय क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी ने उसे ‘अनैतिक और अनुचित’ बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को सुलझाने के लिए बीसीसीआई ने पूर्वी क्षेत्र के क्यूरेटर आशीष भौमिक को मुखर्जी की मदद के लिए भेजा। पिच को लेकर विवाद इतना सुखिर्यों में रहा कि यह देखना होगा कि क्या मेजबान टीम उसे भुलाकर खेल पर फोकस कर सकेगी। भारत ने 1984-85 के बाद से किसी श्रृंखला में इंग्लैंड के हाथों पराजय नहीं झेली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed