फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India could miss skipper Rohit Sharma for one Test against Australia series due to personal reasons

BGT: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में एक टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं रोहित शर्मा, सामने आई बड़ी जानकारी

Thu, 10 Oct 2024 08:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Oct 2024 08:56 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले मुकाबले से होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की संभावना है कि रोहित पहले या एडिलेड में छह से 10 दिसंबर के बीच होने वाले दूसरे मैच से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन
India could miss skipper Rohit Sharma for one Test against Australia series due to personal reasons
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो में से एक टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं। बताया जा रहा है कि रोहित निजी कारणों के चलते इस सीरीज का एक मुकाबला नहीं खेल पाएंगे और उन्होंने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में होने वाले मुकाबले से होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की संभावना है कि रोहित पहले या एडिलेड में छह से 10 दिसंबर के बीच होने वाले दूसरे मैच से बाहर रह सकते हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में मिलेगी पुख्ता जानकारी
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, फिलहाल स्थिति के बारे में पूरी स्पष्टता नहीं है। यह समझा जाता है कि रोहित ने बीसीसीआई को बताया है कि इस बात की संभावना है कि वह निजी कारणों के चलते पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो में से किसी एक टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे। अगर सीरीज शुरू होने से पहले वह कारण सुलझ गया तो रोहित सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें इस बारे में और जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में लिया था हिस्सा 
रोहित ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था। भारत का सामना अब तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड से होगा जिसकी शुरुआत 16 अक्तूबर से होगी। अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह फॉर्म में चल रहे अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है। हालांकि, शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी ओपनिंग जोड़ी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ईश्वरन उस दौरान ऑस्ट्रेलिया में ही होंगे क्योंकि वह इंडिया ए टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। 

इस बारे में चर्चा नहीं है कि टेस्ट टीम का उपकप्तान कौन होगा। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान भी आधिकारिक रूप से रोहित का कोई डेप्यूटी नहीं था। इस बारे में कानपुर टेस्ट से पहले अभिषेक नायर ने कहा था, मुझे लगता है कि हमें समझना होगा कि हमारे पास टीम में कई आईपीएल कप्तान मौजूद हैं। जब आप इस बारे में बात करते हैं तो आपको देखना होगा कि शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायवाल जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed