फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India clinch inaugural Under-19 Women's Asia Cup title after beating Bangladesh match report and result

Under-19 Women's Asia Cup: बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम ने जीता खिताब, त्रीसा का अर्धशतक, गेंदबाज भी चमके

Sun, 22 Dec 2024 12:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 12:02 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाए। भारत की ओर से त्रीसा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

विज्ञापन
India clinch inaugural Under-19 Women's Asia Cup title after beating Bangladesh match report and result
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : ACC

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत की जीत में गंगाडी त्रीसा बल्ले से चमकीं, जबकि गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया। त्रीसा ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भारत के महिला टी20 विश्व कप अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाए। भारत की ओर से त्रीसा के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। त्रीसा ने 47 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान निकी प्रसाद भी दहाई अंक में पहुंचने में सफल रहीं, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाईं। मिथिला विनोद ने अंत में कुछ तेज पारी खेली और 12 गेंदों पर 17 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज फरजाना इसमिन ने चार विकेट झटके और इन फॉर्म गेंदबाज निशिता अखतर निशी ने दो विकेट लिए और सुनिश्चित किया कि भारत बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 18.3 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 41 रनों से जीता। भारत के लिए सोनम और पारुनिका सिसोदिया ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। आयुषी शुक्ला जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट झटके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए। इसके बाद त्रीसा ने कप्तान निकी प्रसाद (12) के साथ 41 रनों की साझेदारी कर पारी संभाली। इनके आउट होने के बाद मिथिला विनोद ने 17 रन की तेज पारी खेली और टीम को 110 रन के पार पहुंचाया। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। जोशिता वीजे और सोनम यादव ने पावरप्ले में दो विकेट झटके। फहमीदा छोया (18) और जुआइरिया फिरदौस (22) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्पिनर्स की सटीक गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed