फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Shubman Gill has been declared fully fit after completing rehabilitation at BCCI COE

Shubman Gill: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए गिल को मिली हरी झंडी, सीओई से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट

Sat, 06 Dec 2025 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:29 PM IST
सार

भारतीय टीम को नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इससे पहले टीम को राहत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्हें बीसीसीआई के सीओई से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है।

विज्ञापन
India captain Shubman Gill has been declared fully fit after completing rehabilitation at BCCI COE
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है और वह सभी प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध हैं। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, गिल ने न केवल अपना रिहैब पूरा कर लिया है, बल्कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए आवश्यक सभी फिटनेस और प्रदर्शन मानदंडों को भी पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सीओई से होंगे डिस्चार्ज
गिल की रिकवरी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखी गई है और परिणामों को फल और संतोषजनक बताया गया है। गिल को औपचारिक रूप से सीओई से छुट्टी दे दी जाएगी। गिल को नौ दिसंबर से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। बीसीसीआई ने टीम का एलान करते वक्त बताया था कि गिल की उपलब्धता सीओई से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह फिट घोषित हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के दौरान लगी थी चोट
गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त चोट लगी थी। वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। गिल दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट नहीं हुए और वनडे सीरीज से भी उन्हें बाहर रखा गया। गिल रिहैब के लिए इस सप्ताह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे।
विज्ञापन

टी20 सीरीज का कार्यक्रम
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फिलहाल तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। रांची में भारत और रायपुर में दक्षिण अफ्रीका की जीत के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। आज विशाखापत्तनम में आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की नजरें निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने पर होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी, जिसकी शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इस सीरीज के बाकी तीन मुकाबले क्रमश: 14 दिसंबर, 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed