फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Captain Rohit Sharma Injury Ahead IND vs PAK t20 World Cup 2024 News in Hindi

IND vs PAK : अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए रोहित, मैच से पहले हो पाएंगे फिट? जानें कैसी है कप्तान की चोट

Sat, 08 Jun 2024 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Jun 2024 02:25 PM IST
सार

यह दूसरी बार है जब रोहित को हाथ में चोट लगी है। इससे पहले, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भी रोहित चोटिल हो गए थे और अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे।

विज्ञापन
India Captain Rohit Sharma Injury Ahead IND vs PAK t20 World Cup 2024 News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। रोहित अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हो गए। दरअसल, अभ्यास के वक्त रोहित के हाथों में गेंद लगी थी, लेकिन कप्तान ने बल्लेबाजी जारी रखी जिससे टीम के साथ खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ ने राहत की सांस ली। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का उपलब्ध रहना टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

थ्रो डाउन विशेषज्ञ की गेंद पर हुए चोटिल
रोहित को अभ्यास सत्र के दौरान थ्रो डाउन विशेषज्ञ की गेंद पर चोट लगी। बल्लेबाजी के दौरान गेंद रोहित की अंगुली में जाकर लगी। रोहित को तुरंत ही फिजियो ने देखा और कुछ देर के लिए बल्लेबाजी अभ्यास भी प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में रोहित ने फिर अभ्यास करना जारी रखा। यह दूसरी बार है जब रोहित को हाथ में चोट लगी है। इससे पहले, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भी रोहित चोटिल हो गए थे और अर्धशतक लगाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे। उन्होंने बाद में कहा था कि उन्हें सूजन दिख रही थी इसलिए एहतियातन वह मैदान से बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संजना गणेशन के पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन
रोहित के चोटिल होने की खबरों के बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक चौंकाने वाली पोस्ट कर फैंस की टेंशन बढ़ा दी। उन्होंने भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'जसप्रीत के टॉस करने का इंतजार नहीं कर सकती।'
विज्ञापन

भारतीय टीम ने किया कड़ा अभ्यास
भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया। इस दौरान विराट कोहली काफी कूल नजर आए।  इस मैच में टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। हाल ही में बाबर आजम की टीम को अमेरिका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

पिच पर उठ रहे सवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस पिच पर काफी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि इसमें अतिरिक्त बाउंस देखने मिली है। इस मैदान पर गेंद अच्छी लैंग्थ पर पिच हो रही है जिससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहित के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत के शरीर पर भी कई गेंदें लगी थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने न्यूयॉर्क पिच की काफी आलोचना की और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अनफिट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed