फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Injured Ahead IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Melbourne Match India vs Australia News in Hindi

IND vs AUS: राहुल के बाद अब चोटिल हुए कप्तान रोहित, मेलबर्न टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में लगी चोट

Sun, 22 Dec 2024 09:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 09:41 AM IST
सार

Rohit Sharma Injury: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जाना है और इसके चार दिन पहले ही रोहित का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Injured Ahead IND vs AUS Boxing Day Test 2024 Melbourne Match India vs Australia News in Hindi
रोहित शर्मा - फोटो : X

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित को रविवार को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी है। दरअसल, रोहित थ्रो डाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैड को छूते हुए घुटने पर जा लगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जाना है और इसके चार दिन पहले ही रोहित का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम की नजरें अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होगी। रोहित से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्द में नजर आए रोहित 
सोशल मीडिया पर रोहित की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने घुटने में आईस पैक लगाते दिख रहे हैं। रोहित इस सीरीज में फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अभ्यास के दौरान वह दर्द में दिखे। वहीं, राहुल की चोट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने चिकित्सा सहायता क्यों मांगी। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

आकाश दीप ने चिंताओं को खारिज किया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रोहित और राहुल की चोट को लेकर चिंताओं को खारिज किया है। अभ्यास सत्र के दौरान जब आकाश दीप से रोहित की चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जब आप क्रिकेट खेलते हो तो चोट लगती ही है। यह चिंता का विषय नहीं है।

एमसीजी में भारत का पलड़ा भारी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed