फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India can become top team in ICC Rankings need just a win in indore against new zealand

ICC Rankings: टी20 के बाद वनडे में भी नंबर वन टीम बन सकती है भारत, इंदौर में जीते तो मिलेगी बादशाहत

Sun, 22 Jan 2023 04:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 04:02 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत हासिल करने पर भारत दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बन जाएगी। फिलहाल भारतीय टीम वनडे में तीसरे स्थान पर है, जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
India can become top team in ICC Rankings need just a win in indore against new zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे में भी नंबर एक टीम बनने की कगार पर है। टीम इंडिया वनडे में शीर्ष स्थान हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर में होना है। यह मैच जीतने पर भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर आ जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज के दो मैच जीत चुका है। तीसरा मैच जीतने पर भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करेगी और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। भारत की इस जीत से इंग्लैंड को फायदा हुआ और फिलहाल इंग्लैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई है। हालांकि, भारत के इंदौर में जीतने पर इंग्लैंड को फिर से शीर्ष स्थान गंवाना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड की टीम भारत में वनडे सीरीज हारने के साथ वनडे रैंकिंग का ताज गंवा चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मैच में भारत को मिली थी रोमांचक जीत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया था। उनके 208 रन की बदौललत भारत ने 349 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब थी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के शतक के चलते न्यूजीलैंड की टीम मैच में लौट आई। सैंटनर ने उनका साथ निभाया और आखिरी ओवर तक कीवी टीम मैच में बनी हुई थी। हालांकि, आखिरी ओवर में ब्रेसवेल आउट हो गए और भारत ने मैच 12 रन से जीता। 

सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कीवी टीम ने भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल से 100 रन के पार पहुंची और भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट हो गए और टीम इंडिया 10 विकेट से मैच जीतने से चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed