फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India bowling coach Morne Morkel confirmed that both Gill and Iyer are progressing well in recovery

Gill-Shreyas: मोर्कल ने शुभमन और श्रेयस की फिटनेस को लेकर दी सकारात्मक जानकारी, बोले- अय्यर ने शुरू किया रिहैब

Fri, 28 Nov 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:52 PM IST
सार

भारतीय टीम केएल राहुल की कप्तानी में खेलने उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इसका हिस्सा नहीं है। मोर्कल ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी पर सकारात्मक अपडेट दिए।

विज्ञापन
India bowling coach Morne Morkel confirmed that both Gill and Iyer are progressing well in recovery
मोर्ने मोर्कल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार है। भारतीय टीम इस सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में खेलने उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण इसका हिस्सा नहीं है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे गिल
गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त गर्दन में चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गिल टीम के साथ दूसरे टेस्ट के लिए गुवाहाटी गए थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दूसरे टेस्ट से पहले बताया था कि चोट से नहीं उबरने के कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल के साथ संपर्क में हैं मोर्कल
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। श्रेयस सिडनी के अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। यह चोट उस समय लगी जब वह बैकवर्ड प्वाइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच ले रहे थे। श्रेयस अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं, लेकिन मोर्कल ने बताया है कि उन्होंने रिहैब शुरू कर दिया है। मोर्कल ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की चोट से वापसी पर सकारात्मक अपडेट दिए। उन्होंने कहा, मैंने दो दिन पहले शुभमन से बात की, वह अच्छी तरह उबर रहे हैं। श्रेयस ने भी रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है जो शानदार है।
विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की वजह से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा तेज गेंदबाजों के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज बड़ा मौका है। मोर्कल ने कहा, अर्शदीप, हर्षित और प्रसिद्ध के लिए यह बेहतरीन मौका है। वे एक बेहतरीन बल्लेबाजी लाइनअप का सामना करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे दबाव कैसे संभालते हैं, डेथ ओवर कैसे फेंकते हैं और विकेट कैसे लेते हैं। सफेद गेंद का क्रिकेट विकेट लेने के बारे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed