फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beats england by 10 wickets in first ODI takes 1-0 lead in series

IND vs ENG: भारत ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे में 10 विकेट से हराया, रोहित-धवन की शतकीय साझेदारी, बुमराह की घातक गेंदबाजी

Tue, 12 Jul 2022 11:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 11:08 PM IST
सार

भारत ने पहली बार इंग्लैंड को वनडे मैच में 10 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 
 

विज्ञापन
India beats england by 10 wickets in first ODI takes 1-0 lead in series
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से अपने नाम किया। भारत ने पहली बार वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। इसके जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
विज्ञापन


भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके निकले। इस मैच में इन दोनों ने सलामी जोड़ी के रूप में पांच हजार रन भी पूरे कर लिए। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद यह दूसरी भारतीय जोड़ी है, जिसने यह कीर्तिमान हासिल किया है। 
विज्ञापन

India beats england by 10 wickets in first ODI takes 1-0 lead in series
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर रोहित के फैसले को सही साबित किया। मोहम्मद शमी ने अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे और इंग्लैंड की टीम मुश्किल में आ गई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो सात और लिविंगस्टोन शून्य के स्कोर पर आउट हुए। पावरप्ले में इंग्लैंड की आधी टीम 30 रन बनाकर आउट हो चुकी थी। 

कप्तान जोस बटलर ने 30, डेविड विली ने 21 और कार्स ने 15 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। अंत में इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। मोहम्मद शमी को तीन और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला। 

वनडे में छठी बार सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों के नाम
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका था, जब सभी 10 विकेट भारत के तेज गेंदबाजों ने लिए। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐसा हुआ था। वहीं, पहली बार 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था। हालांकि, यह पहली बार हुआ, जब पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट लिए। इससे पहले हर बार दूसरी पारी में ही भारतीय तेज गेंदबाजों ने 10 विकेट लिए थे। 



जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की और 19 रन देकर छह विकेट लिए। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने आशीष नेहरा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे। वनडे में इंग्लैंड की धरती पर किसी मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी करने के मामले में जसप्रीत बुमराह चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पाकिस्तान के वकार यूनिस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 2001 में 36 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं, विन्सटन डेविस ने 51 रन देकर सात विकेट और गैरी गिलमर ने 14 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed