{"_id":"66325d0a-4527-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-beat-pakistan-to-lift-blind-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को हरा भारत बना नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक को हरा भारत बना नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड चैंपियन
बंगलूरु/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Dec 2012 08:20 PM IST
विज्ञापन
भारत के नेत्रहीन क्रिकेट खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला बंगलूरु के सेंट्रल कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 30 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के सामने 20 ओवर में 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रन की बना सकी। भारत की ओर से केतन का प्रदर्शन शानदार रहा उन्होंने 98 रन की पारी खेली। इसके अलावा प्रकाश जयरमैया ने 42 और अजय कुमार रेड्डी ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन