{"_id":"d6b7d9ee7f9c846f75623cbed00d7cbe","slug":"india-beat-pak-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी धरती पर भारत फिर विजेता, इस बार पाक को पीटा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विदेशी धरती पर भारत फिर विजेता, इस बार पाक को पीटा
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Aug 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मिली बदनामी के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी टीम से एक के बाद एक अच्छी खबर पढ़ने-सुनने को मिल रही है।
विज्ञापन
सीनियर टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक तो लगाई ही है। साथ ही भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया है। उसके बाद अब भारत की अंडर-23 टीम ने भी विदेशी धरती पर जीत की पताका लहराई है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में अंडर-23 भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 98 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) एमर्जिंग टीम्स कप जीत लिया।
विज्ञापन
ये किस अनजान देश से हार गई भारतीय क्रिकेट टीम
सिंगापुर में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में महज 159 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 33.4 ओवर में 160 रन बनाकर मैच जीत लिया।
बाबा अपराजित (3 विकेट), संदीप शर्मा (2 विकेट) और कप्तान सूर्यकुमार (2 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के आगे पाक टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। इसके बाद लोकेश राहुल (नाबाद 93) और मनप्रीज जुनेजा (नाबाद 51) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
यूएई को रौंद फाइनल में पहुंचा भारत, पाक से होगी भिड़ंत
राहुल और जुनेजा के बीच दूसरे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी हुई। जुनेजा ने 34वें ओवर में छक्का मारकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
हालांकि इस मैच में भी स्टार व युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (15) कुछ खास नहीं कर सके।