{"_id":"5d3996918ebc3e6d10748744","slug":"india-beat-bangladesh-in-under-19-tri-series-priyam-garg-scores-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने बांग्लादेश को 35 रन से हराकर अंडर-19 ट्राई सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने बांग्लादेश को 35 रन से हराकर अंडर-19 ट्राई सीरीज पर किया कब्जा
Thu, 25 Jul 2019 05:16 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 25 Jul 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान प्रियम गर्ग के 97 गेंद में लगाए गए शतक की मदद से भारत की अंडर 19 टीम ने बांग्लादेश अंडर 19 टीम को युवा एक दिवसीय क्रिकेट ट्राई सीरीज में 35 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गर्ग 100 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 265 रन बनाये। गर्ग के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 90 गेंद में 63 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
तिलक वर्मा ने 23 और प्रज्ञनेश कंपिलेश्वर ने भी 23 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 34 रन बनाए। बाद में बाएं हाथ के स्पिनर शुभांग हेगड़े ने 59 रन देकर तीन और मध्यम तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। बांग्लादेश की अंडर 19 टीम 47.1 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
कप्तान अकबर अली ने 56, शमीम हुसैन ने 46 और सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 44 रन बनाए। पहले मैच में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 टीम को पांच विकेट से हराया था। अगला मैच शनिवार को बांग्लादेश से ही खेलना है।