मीरपुर: भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजिंक्य रहाणे के 64 और रोबिन उथप्पा के 50 रन की मदद से भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस नियम से सात विकेट से हरा दिया।
बांग्लादेश ने कप्तान मुशफिकुर रहीम (59) और साकिब अल हसन (52) के शानदार अर्धशतकों से नौ विकेट पर 272 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
जवाब में भारत ने 16.4 ओवर में जब एक विकेट पर 100 रन बना लिया था तभी बारिश आ गई।
तीन विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य
बाद में भारत को 26 ओवर में 150 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे उसने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
अंबाती रायडू ने 16 और कप्तान सुरेश रैना ने 15 रन का योगदान किया। चेतेश्वर पुजारा खाता भी नहीं खोल सके।
भारत की ओर से उमेश यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस मैच से परवेज रसूल के साथ ही अक्षर पटेल ने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय कैरियर का आगाज किया।