फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India batter Suryakumar Yadav will miss the opening round of the Duleep Trophy due to injury

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी में पहले दौर के मैच नहीं खेल सकेंगे चोटिल सूर्यकुमार यादव, एनसीए में जाएंगे

Mon, 02 Sep 2024 06:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Sep 2024 06:33 PM IST
सार

सूर्यकुमार को पांच से आठ सितंबर तक अनंतपुर में भारत डी के खिलाफ भारत सी के लिए खेलना है। वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे। भारत ए और भारत बी का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा।

विज्ञापन
India batter Suryakumar Yadav will miss the opening round of the Duleep Trophy due to injury
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दाहिने हाथ में लगी चोट के कारण पांच सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच नहीं खेल सकेंगे। सूर्यकुमार ने कोयंबटूर में तमिलनाडु क्रिकेट संघ एकादश के खिलाफ मुंबई के लिए बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट खेला था। वह चोट के कारण आखिरी दिन नहीं खेल सके थे।
विज्ञापन

सूर्यकुमार को पांच से आठ सितंबर तक अनंतपुर में भारत डी के खिलाफ भारत सी के लिए खेलना है। वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे। भारत ए और भारत बी का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा। सूर्यकुमार को तमिलनाडु के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी चिंता 
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में होगा। भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ जुलाई-अगस्त में खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। इस सीरीज से पहले ही हालांकि, सूर्यकुमार यादव की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जो टेस्ट में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, यह तय नहीं है कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, लेकिन उन्होंने भारत के लिए लंबे प्रारूप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी।  सूर्यकुमार ने फरवरी 2023 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट से भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। हालांकि, चोट के कारण वह बाद में पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। सूर्यकुमार ने टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता बताते हुए कहा था, लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। जब मैं मुंबई के मैदानों में बड़ा हुआ और बहुत सारे स्थानीय क्रिकेट खेले, तो मैंने लाल चेरी के साथ खेलना शुरू कर दिया। सबसे लंबे प्रारूप के लिए प्यार वहीं से शुरू हुआ और हमेशा रहा है। मैंने 10 साल से भी अधिक समय से कई प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया है और मैं अब भी इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed