फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india b and south africa win in quadrangular u-19 series 

भारत बी और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 सीरीज में जीत

Sat, 09 Mar 2019 09:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 09 Mar 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
india b and south africa win in quadrangular u-19 series 
प्रतिकात्मक चित्र - फोटो : file photo

भारत 'बी' ने चार देशों की अंडर-19 वन-डे क्रिकेट सीरीज के अंतिम राउंड रोबिन मैच में शनिवार को भारत 'ए' को तीन विकेट से शिकस्त दी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को नौ रन से हराया।

विज्ञापन


भारत ए और भारत बी की टीमों ने इस मैच से पहले ही 11 मार्च को खेले जाने वाले फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। भारत बी ने कम स्कोर वाले इस मैच को तीन विकेट से अपने नाम किया। भारत ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर में 129 रन पर आउट हो गई। 
विज्ञापन


भारत बी ने सलामी बल्लेबाज आर्य सेठी (51) की अर्धशतकीय पारी के बाद अथर्व विनोद अनकोलेकर (65 गेंद में नाबाद 29) की संयमित पारी से इस लक्ष्य को 41.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अनकोलेकर ने पुराणिक त्यागी (नाबाद 14) के साथ आठवें के लिए नाबाद 30 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 ने अफगानिस्तान अंडर-19 को रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 200 रन पर आउट होगी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पारी 48.3 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed