Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India are set to take a final decision on Jasprit Bumrah's participation in Champions Trophy on February 11

Champions Trophy: बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी तक हो पाएंगे फिट? तेज गेंदबाज की उपलब्धता पर कल हो सकता है फैसला

Mon, 10 Feb 2025 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Feb 2025 05:46 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है।

विज्ञापन
India are set to take a final decision on Jasprit Bumrah's participation in Champions Trophy on February 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और भारत स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इस टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर मंगलवार यानी 11 फरवरी को अंतिम फैसला ले सकता है। बुमराह की फिटनेस को लेकर अनिश्चितिता चल रही है, लेकिन आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की डेडलाइन नजदीक आ गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos

15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं बुमराह 
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह का हाल ही में बंगलुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्कैन किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोई भी फैसला लेने से पहले चयनकर्ता और टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पिछले महीने घोषित हुई भारत की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में बुमराह का नाम शामिल था, लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए जो 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की अंतिम सीरीज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि बुमराह तीसरे वनडे में खेलने के लिए अहमदाबाद जा सकते हैं, लेकिन वह इसके बजाय बंगलुरू चले गए। जनवरी में टीम घोषित करते समय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा था कि बीसीसीआई की मेडिकल स्टाफ द्वारा सूचना के मुताबिक बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। अगरकर ने बताया था कि फरवरी के पहले सप्ताह में स्कैन से पहले बुमराह को पांच सप्ताह तक गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

फिट नहीं हुए तो किसे मिलेगा मौका? 
बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह तभी से कोई मुकाबला नहीं खेल सके हैं। यह समझा जाता है कि उनकी पीठ में कुछ दिक्कत है जिससे उबरने में पांच सप्ताह के आराम की जरूरत होती है। अगर बुमराह फिटनेस के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके तो हर्षित राणा को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। हर्षित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से डेब्यू किया और शुरुआत के दोनों मैच में वह खेले। 

ग्रुप ए में शामिल है भारत 
अगर बुमराह के टूर्नामेंट के बीच या अंतिम चरण तक खेलने के लिए फिट होने की संभावना रही तो वह 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। आईसीसी के नियमनुसार 11 फरवरी के बाद किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के लिए टूर्नामेंट की तकनीकी समिति की मंजूरी चाहिए होगी। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप ए में शामिल है जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी है। भारत अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इन्कार कर दिया था। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा, जबकि 23 फरवरी को उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed