{"_id":"5e21a5188ebc3e4b542c2a7c","slug":"india-a-won-by-92-runs-against-new-zealand-xi-in-tour-match-at-lincoln","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया 'ए' की जीत में चमके गायकवाड़-खलील, न्यूजीलैंड एकादश को 93 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया 'ए' की जीत में चमके गायकवाड़-खलील, न्यूजीलैंड एकादश को 93 रन से रौंदा
Sat, 18 Jan 2020 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 18 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
खलील अहमद
- फोटो : ट्विटर
ऋतुराज गायकवाड़ (93) की शानदार अर्धशतकीय पारी और खलील अहमद (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत इंडिया 'ए' ने न्यूजीलैंड एकादश को 92 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर्स में आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। जवाब में कीवी एकादश की टीम 187 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
गायकवाड़ के अलावा कप्तान शुभमन गिल (50), सूर्यकुमार यादव (50) और क्रुणाल पांड्या ने 41 रन बनाए। वहीं, खलील ने 9.1 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन