{"_id":"5d3563df8ebc3e6cfa3bf443","slug":"india-a-wins-5th-odi-by-8-wickets-and-seal-the-series-by-4-1-against-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDIA A VS WEST INDIES A: भारत ने पांचवां वनडे जीता, 4-1 से सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDIA A VS WEST INDIES A: भारत ने पांचवां वनडे जीता, 4-1 से सीरीज पर कब्जा
Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
shubham gill
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए टीम ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया। एंटीगुआ में खेले गए आखिरी वनडे मैच में 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाजों ऋतुराज गायकवाड और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 110 रन की अहम साझेदारी की। गिल ने 40 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। पांच मैचों की चार पारियों में 218 रन बनाने वाले इस युवा खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
विज्ञापन
ऋतुराज ने 89 गेंदो पर 99 रन बनाए लेकिन 32वें ओवर में कीमो पॉल के खिलाफ आउट होकर शतक से चूक गए। अय्यर ने 64 गेंदो रक 61 रन की नाबाद पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम की और से शेरफेन रदरफोर्ड ने 65 और सुनील एंब्रिस ने 61 रन का पारी खेली। भारत की ओर से हाल ही में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले नवदीप सैनी, राहुल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन